टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान चली गोली, युवक की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2019 03:31 IST2019-06-14T03:31:52+5:302019-06-14T03:31:52+5:30

 महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान ‘दुर्घटनावश’ चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई।

Shot dead during shooting of Tik Talk Video, Youth's Death | टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान चली गोली, युवक की मौत

टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान चली गोली, युवक की मौत

Highlightsपुलिस अधिकारी ने बताया कि वाडेकर को गोली लगने के बाद अन्य सभी कमरे से फरार हो गए शिरडी पुलिस थाने के निरीक्षक अनिल काटके ने बताया कि दुर्घटनावश पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली वाडेकर को जा लगी।

 महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान ‘दुर्घटनावश’ चली गोली से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतीक वाडेकर की मौत शिरडी में बुधवार की शाम में घटनास्थल पर ही हो गई।

17 वर्षीय प्रतीक और उनके संबंधी 20 वर्षीय सन्नी पवार, 27 वर्षीय नितिन वाडेकर और 11 वर्षीय एक लड़का और एक अन्य व्यक्ति अपने परिवार के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठान के लिए मंदिरों के शहर शिरडी आए में थे। होटल में उन सभी ने बंदूक लेकर एक वीडियो बनाने और उसे वीडियो शेयरिंग एप्प टिक टॉक पर पोस्ट करने का फैसला किया। यह पिस्तौल प्रतीक के एक संबंधी लेकर आए थे। शिरडी पुलिस थाने के निरीक्षक अनिल काटके ने बताया कि दुर्घटनावश पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली वाडेकर को जा लगी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाडेकर को गोली लगने के बाद अन्य सभी कमरे से फरार हो गए और जब गोली की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी आया और उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनमें से एक ने गोली चलाने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि वाडेकर को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। काटके ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके सन्नी और नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं अन्य संबंधी का अभी पता नहीं चला है जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है। सन्नी और नितिन ने पुलिस को बताया कि वीडियो शूट के दौरान कथित तौर पर गोली चल गई। मामले की जांच की जा रही है। टिक टॉक एक सोशल मीडिया एप है और भारत में इसके 20 करोड़ यूजर्स हैं जिनमें से 12 करोड़ प्रति महीना सक्रिय रहते हैं। 

Web Title: Shot dead during shooting of Tik Talk Video, Youth's Death

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :TikTokटिक टॉक