लाइव न्यूज़ :

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट, दम घुटने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत, पूरे इलाके में गमगीन माहौल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 20:35 IST

लोनी बॉडर इलाके की मौलाना आजाद कॉलोनी में एक घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण दम घुटने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी बच्चों की उम्र पांच साल से 12 साल के बीच थी। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले बच्चों में 3 लड़कियां और दो लड़के हैं।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मकान के कमरे में शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण दम घुटने से एक महिला और पांच बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सभी बच्चों की उम्र पांच से 12 साल साल के बीच थी। यह घटना रविवार रात हुई, जब मौलाना आजाद कॉलोनी में तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में महिला प्रवीण (40) और बच्चे सो रहे थे।

पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार सुबह घटना का पता चला, जब दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों ने बच्चों के स्कूल जाने के लिए दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। पांडे ने बताया कि दम घुटने से परिवार के सभी छह लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस जब पहुंची, कमरे के भीतर जलकर खाक हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान मिला। कमरे के भीतर धुआं भरा हुआ था। बच्चों की पहचान फातिमा (12), रजिया (10), साहिमा (आठ), अब्दुल अजीम (आठ), अब्दुल अहाद (पांच) के तौर पर हुई ।

टॅग्स :गाज़ियाबादउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह