लाइव न्यूज़ :

7 साल की बच्ची के साथ दुकानदार ने किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट से किया खिलवाड़

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2018 18:45 IST

बताया जाता है कि घटना के बाद पीडित बच्ची ने मां और अन्य परिजनों को जानकारी दी। पीडित बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होते देख परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये।

Open in App

पटना ,31 अगस्त:बिहार के किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में करीब सात साल की बच्ची से दुकानदार के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। यह घटना तब घटी जब वह बच्ची पास हीं स्थित एक पान दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स लेने गई थी। 

बताया जाता है कि घटना के बाद पीडित बच्ची ने मां और अन्य परिजनों को जानकारी दी। पीडित बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होते देख परिजन उसे सदर अस्पताल ले गये। उसके बाद चिकित्सकों ने महिला थाने में मामला दर्ज कराने की सलाह दी। उसके बाद मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम के पास गुरुवार की शाम सात वर्षीया बच्ची अपने घर के पास स्थित पान दुकान से कोल्ड ड्रिंक्स लेने गई थी। 

ऐसे में मौका देख आरोपित दुकानदार ने पास की गली में ले जाकर बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीडिता का रक्तस्राव होने लगा। इसके बाद बच्ची ने पूरी आपबीती अपने परिजन को बताई। वहीं, घटना के संबंध में महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने बताया कि पीडिता की मां की शिकायत पर थाना कांड 55/18 धारा 377 भादवि एवं 4/6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद