लाइव न्यूज़ :

शिवपुरीः छह साल की बच्ची से बलात्कार करने के बाद हत्या, पीड़िता की मां मंदिर ले गई थी और बिछड़ गई, स्कूल के पीछे शव मिला और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2023 19:41 IST

कार्यक्रम में लड़की बिछड़ गई और उसकी मां को लगा कि वह घर लौट आई होगी, लेकिन जब उसके लापता होने की जानकारी मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देकरेरा थाना के प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के बडोरा गांव में शुक्रवार की रात घटी।शनिवार की सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पीछे लड़की का शव मिला।जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

शिवपुरीः मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में छह साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। करेरा थाना के प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि घटना थाना क्षेत्र के बडोरा गांव में शुक्रवार की रात घटी।

उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक लड़की की मां उसे एक मंदिर में ले गई थी जहां एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में लड़की बिछड़ गई और उसकी मां को लगा कि वह घर लौट आई होगी, लेकिन जब उसके लापता होने की जानकारी मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के सरकारी स्कूल के पीछे लड़की का शव मिला।

उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत बलात्कार और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

भदोही में छह साल की बच्‍ची से अश्लील हरकत के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार

भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में 55 साल के एक अधेड़ व्यक्ति को छह साल की बच्ची के साथ उसके ही घर में कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के मोढ़ चौकी क्षेत्र में रहने वाले सत्य नारायण कन्नौजिया (55) ने बच्‍ची के साथ यह हरकत की।

मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी गिरी ने बताया कि शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में अकेले थी और सत्य नारायण उसके घर में बैठकर टेलीविजन देख रहा था। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी ने बच्‍ची को नग्न कर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी, तभी बच्‍ची की मां कमरे में आ गई जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया।

चौकी प्रभारी ने बताया बच्‍ची की मां की तहरीर पर शनिवार को सत्य नारायण के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्‍य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली