शिवपुरीः मॉर्निग वॉक पर निकली 3 छात्राओं को ट्रक ने कुचला, 1 की मौत और 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 17:45 IST2024-11-20T17:43:38+5:302024-11-20T17:45:00+5:30

Shivpuri: अंजली(16), कविता(15) और पायल रजक(15) सहेलियाँ थी। तीनों ही गांव के तात्याटोपे स्कूल में 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी।

Shivpuri 3 girl students out morning walk crushed by truck, 1 dead and 2 injured indore madhya pradesh police | शिवपुरीः मॉर्निग वॉक पर निकली 3 छात्राओं को ट्रक ने कुचला, 1 की मौत और 2 घायल

सांकेतिक फोटो

Highlightsघटना सुबह करीब 5 बजे की है।आगरा मुम्बई हाईवे पर कांकरा गांव है।ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Shivpuri: मप्र के शिवपुरी जिले में सतनबाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मॉर्निग वॉक के लिए निकली तीन सहेलियों को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।वही दो घायल है।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे की वजह ट्रक चालक को नींद का झोंका आने को बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5 बजे की है। आगरा मुम्बई हाईवे पर कांकरा गांव है।

यह रहने वाली अंजली(16), कविता(15) और पायल रजक(15) सहेलियाँ थी। तीनों ही गांव के तात्याटोपे स्कूल में 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि तीनों रोज की तरह ही सुबह उठाकर दौड़ाने जाती थी।तीनों आगे चलकर पुलिस सेवा में जाने की तैयारी कर रही थी।जब वे सर्विस रोड पर जा रही थी।

तभी आगरा की तरफ से आ रहा ट्रक(आरजे-11-जीसी-9843) अचानक हाईवे छोड़ कर सर्विस लेन में रेलिंग तोड़ता हुआ घुस गया।जिसकी चपेट में तीनों आ गई।अंजली ट्रक के साथ घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई।मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वही दो अन्य घायल हो गई।मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायल दोनो लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। वही मृतका का शव पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सतनबाड़ा  सुनील राजपूत ने बताया कि ट्रक में आलू भरा था। संभवतः चालक को नींद का झोंका आया और ट्रक पर से कंट्रोल हट गया। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Web Title: Shivpuri 3 girl students out morning walk crushed by truck, 1 dead and 2 injured indore madhya pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे