Shivpuri: रात 1 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी 19 वर्षीय महिला?, अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, किसी तरह घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2025 14:42 IST2025-03-01T14:41:55+5:302025-03-01T14:42:45+5:30

Shivpuri Madhya Pradesh: थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Shivpuri 19-year-old woman gone out defecate 1 am in night kidnapped gang-raped somehow returned home narrated her ordeal to the family | Shivpuri: रात 1 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी 19 वर्षीय महिला?, अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, किसी तरह घर लौटी और परिवार को आपबीती सुनाई

सांकेतिक फोटो

Highlightsमहिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी।अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया।दोनों ने महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Shivpuri Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार तड़के जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया। अधिकारी ने कहा कि दोनों ने महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा कि महिला किसी तरह घर लौटी और अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। यादव ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Shivpuri 19-year-old woman gone out defecate 1 am in night kidnapped gang-raped somehow returned home narrated her ordeal to the family

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे