शिवहरः विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ा!, ससुर, जेठ और देवर ने गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, रातभर पेड़ में बांधा, पंचायत में मंगलसूत्र तक उतरवाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2023 15:54 IST2023-08-03T15:52:36+5:302023-08-03T15:54:25+5:30

शिवहरः घायल महिला इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद महिला थाने जाकर 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें ससुराल वालों का भी नाम शामिल हैं।

Shivhar married woman to talk non-man sasur, jeth dewar along with people village thrashed woman half-naked tied her tree overnight made her take off her mangalsutra panchayat | शिवहरः विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ा!, ससुर, जेठ और देवर ने गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा, रातभर पेड़ में बांधा, पंचायत में मंगलसूत्र तक उतरवाया

bihar police

Highlightsपति शराबी और जुआरी है, जिसके रवैये से परेशान होकर मायके में रहती है।27 जुलाई को वो अपने ससुराल गई थी।गांव के ही लड़के से बात करते ससुरालवालों ने देख लिया था।

पटनाः बिहार के शिवहर जिले में एक विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ गया। इंसानियत की सारी हदें पार कर ससुरालवालों ने गांव के लोगों के साथ मिलकर महिला को अर्धनग्न कर पीटा। पहले तो झूठा आरोप लगाकर ससुर, जेठ और देवर ने महिला को पीटा फिर रातभर पेड़ में बांधकर रखा। महिला रातभर रोती रही लेकिन ससुरालवाले उसे देखने तक नहीं गये। 

बताया जाता है कि अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गई, इस दौरान महिला को अर्धनग्न करके पीटा गया। भरी पंचायत में महिला का मंगलसूत्र तक उतरवाया गया। महिला रोती रही, लेकिन किसी ने एक ना सुनी। घायल महिला इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद महिला थाने जाकर उसने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जिसमें ससुराल वालों का भी नाम शामिल है। महिला ने थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि उसका पति शराबी और जुआरी है जिसके रवैये से परेशान होकर वह मायके में रहती है। 27 जुलाई को वो अपने ससुराल गई थी जहां गांव के ही एक लड़के से बात करते ससुरालवालों ने देख लिया था।

झूठा इल्जाम लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, फिर घर के बाहर पे़ड़ में रातभर रस्सी से बांधकर रखा गया। वह रोती रही चिल्लाती रही ससुरालवालों का कलेजा नहीं पसीजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Web Title: Shivhar married woman to talk non-man sasur, jeth dewar along with people village thrashed woman half-naked tied her tree overnight made her take off her mangalsutra panchayat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे