लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में दिल्ली की पॉप गायिका शिवानी की मौत, पति घायल

By भाषा | Updated: January 30, 2019 01:51 IST

मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दिल्ली की एक मशहूर पॉप गायिका शिवानी भाटिया की मृत्यु हो गई। जबकि उनके पति निखिल भाटिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कलाकार पति-पत्नी सोमवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कार से जा रहे थे, तभी सुरीर कोतवाली क्षेत्र के किमी संख्या-89 के निकट यह हादसा हुआ। उनकी कार (डीएल 3सी 4461) किसी अज्ञात वाहन के पीछे जा टकराई और चकनाचूर हो गई। 

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली शिवानी भाटिया पिछले कई वर्षों से दिल्ली के लाजपतनगर में पति निखिल भाटिया के साथ रह रही थीं। वो दिल्ली एनसीआर और आसपास के शहरों में पॉप गायिका के रूप में बड़ी पहचान बना चुकी थीं। सोमवार को आगरा में उनका एक शो था। इसके लिए पति के साथ आगरा जा रही थीं। गाड़ी शिवानी के पति निखिल चला रहे थे। 

मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसके चलते टक्कर होते ही कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने दोनों को किसी तरह से कार से निकाला और नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शिवानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए। निखिल को भी उपचार के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह