महाराष्ट्रः एक और शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या, अधजला मिला शव
By रामदीप मिश्रा | Updated: April 20, 2018 23:14 IST2018-04-20T23:14:53+5:302018-04-20T23:14:53+5:30
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम ने बताया कि शैलेश निसे (36) गणेशपुरी के पास मृत मिले। उनका शव आधा जला हुआ था।

महाराष्ट्रः एक और शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या, अधजला मिला शव
मुंबई, 20 अप्रैलः महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शिवसेना के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में अज्ञात लोगों ने शिवसेना के कार्यकर्ता की हत्या कर दी। युवक का शव अधजला मिला, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।
इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कदम ने बताया कि शैलेश निसे (36) गणेशपुरी के पास मृत मिले। उनका शव आधा जला हुआ था। उन्होंने कहा कि निमसे शाहपुर तहसील में पार्टी के स्थानीय नेता थे। मामले की जांच की जा रही है।
Shiv Sena worker Shailesh Nimse killed, his body set ablaze in Thane. Case registered against unidentified persons, investigation underway #Maharashtrapic.twitter.com/lKWxLCzjGQ
— ANI (@ANI) April 20, 2018
इससे पहले महाराष्ट्र के अहमदनगर जिलें में शिवसेना के दो नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना आठ अप्रैल की थी, जहां केड़गांव स्थित शाहुनगर इलाके में अहमदनगर महा नगर पालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना के दो नेताओं को गोली मार उनकी हत्या कर दी गई थी।
वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। बताया गया था कि घटना के बाद दोनों नेताओं के शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे थे। मारे गए शिवसेना के नेताओं के नाम संजय कोटकर और वसंत ठुबे थे।
अहमदनगर महा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस के विशाल कोटकर विजयी घोषित हुए थे। वे पूर्व महापौर व अशोक लांडे की हत्या के मामले में सजा काट रहे संदीप कोटकर के भाई हैं। उपचुनाव में भाजपा व शिवसेना प्रत्याशी पराजित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, इस चुनावी विवाद के चलते शिवसेना के इन दो स्थानीय नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसके बाद अहमदनगर पुलिस ने हत्या के संबंध में राकांपा विधायक संग्राम जगताप और एक संदिग्ध शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था।