मुंबईः शिवसेना नेता को मारी गोली, अस्पताल में कराए गए भर्ती, आरोपी हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2019 11:26 IST2019-12-19T11:25:21+5:302019-12-19T11:26:57+5:30

Mumbai: शिवसेना पदाधिकारी शेखर जाधव को हाथ में गोली लगी है और उन्हें क्षेत्र के गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

shiv sena leader shot in mumbai, admitted in hospital and accused arrested | मुंबईः शिवसेना नेता को मारी गोली, अस्पताल में कराए गए भर्ती, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Demo Pic

Highlightsमुंबई के उपनगर विखरोली में गुरुवार सुबह शिवसेना के एक पदाधिकारी पर अज्ञात बदमाश ने गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गए। घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट सुबह आठ बजे हुई।

मुंबई के उपनगर विखरोली में गुरुवार सुबह शिवसेना के एक पदाधिकारी पर अज्ञात बदमाश ने गोलियां चलाईं जिसमें वह घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना विखरोली के टैगोर नगर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट सुबह आठ बजे हुई।

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना पदाधिकारी शेखर जाधव को हाथ में गोली लगी है और उन्हें क्षेत्र के गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे लोगों ने हमलावर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

बता दें बीते दिन नागपुर के महापौर संदीप जोशी की कार पर यहां वर्धा रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं थी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजकर 59 मिनट पर हुआ, जब जोशी अपने परिवार के साथ अपनी शादी की 24वीं सालगिरह का जश्न मना एक रेंस्तरां से लौट रहे थे। 

अधिकारी ने बताया था कि जोशी के 30 से अधिक दोस्त उस पार्टी में शामिल हुए थे और वे सब 10-15 वाहन से वापस लौट रहे थे। काफिले में जोशी की कार सबसे पीछे थे। जैसे ही उनकी कार बाहरी रिंग रोड और वर्धा रोड के एक जंक्शन पर पहुंची, तब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनके वाहन पर तीन गोलियां चलाईं और फरार हो गए थे। 

उन्होंने बताया था कि एक गोली उनकी कार की चालक की खिड़की पर लगी थी, एक पीछे की सीट की खिड़की पर और तीसरी गोली कार की पीछे की विंडशील्ड पर लगी थी। जोशी को कोई चोट नहीं आई थी। उन्होंने तुरंत कार रोक कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

Web Title: shiv sena leader shot in mumbai, admitted in hospital and accused arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे