लाइव न्यूज़ :

Shiv Nadar University: छात्र ने सहपाठी छात्रा को गोली मारी, हत्या के बाद छात्रावास के कमरा नंबर 328 में जाकर खुद को उड़ाया, वारदात से पहले एक-दूसरे के गले मिलकर रोए, देखें सीसीटीवी फुटेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 19:34 IST

Shiv Nadar University: पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा और छात्र एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे छात्रावास में पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डायनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और एक-दूसरे के गले मिलकर खूब रोए थे।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में स्थित शिव नाडर विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष के एक छात्र ने दोस्त और सहपाठी छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर भी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र ने अवैध हथियार से गोली मारकर छात्रा की जान ले ली और छात्रावास में पहुंचकर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा और छात्र एक दूसरे के अच्छे मित्र थे, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद थाना दादरी क्षेत्र के शिव नाडर विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र से स्नातक कर रहे तृतीय वर्ष के छात्र अनुज ने साथ पढ़ने वाली छात्रा नेहा चौरसिया निवासी कानपुर के साथ डायनिंग हॉल के सामने कुछ समय बात की और एक-दूसरे के गले मिलकर खूब रोए थे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद अनुज ने अचानक पिस्टल निकाली और लड़की को गोली मार दी। लड़की को घायल अवस्था में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनुज पुत्र लोकेश सिंह अमरोहा जिले के ग्राम सोनगढ़ माफी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि अनुज ने अपने छात्रावास के कमरा नंबर 328 में जाकर खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज