लाइव न्यूज़ :

Shimla Crime News: शिमला में रेस्तरां के बाहर 21 वर्षीय मनीष की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या, 30 वर्षीय सतिंदर पाल सिरसा से अरेस्ट, ऐसे पुलिस ने दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 13:25 IST

Shimla Crime News: पुलिस मनीष को लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाल मनीष पर हमला करने के बाद फरार हो गया था।पुलिस की तीन टीमें तैनात की गईं।कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।

Shimla Crime News: शिमला के माल रोड पर पुलिस रिपोर्टिंग रूम के पास स्थित एक रेस्तरां के बाहर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि सतिंदर पाल को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया और बाद में शिमला लाया गया। सोमवार की सुबह 21 वर्षीय मनीष पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था जो एक रेस्तरां में काम करता था। हमले के बाद वह पुलिस सहायता कक्ष की ओर भागा और नियंत्रण कक्ष के दरवाजे का शीशा उसी हथियार से तोड़ दिया जिससे उस पर हमला किया गया था। पुलिस मनीष को लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसीएच) पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, पाल मनीष पर हमला करने के बाद फरार हो गया था लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें तैनात की गईं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस हत्याकांड को लेकर गर्मागर्म बहस हुई और भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज