लाइव न्यूज़ :

शेखपुराः मोबाइल पर पोर्न देखकर नौ से 12 साल के 6 बच्चों ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 3 और पांच रुपये देकर भगाया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2022 15:04 IST

पीड़ित बच्‍ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र का मामला है.

Open in App
ठळक मुद्देगांव के लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा, तब उन्‍हें लेकर थाने पहुंची.थानाध्‍यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.मोबाइल पर गंदी फिल्‍में देखकर यह किया है.

पटनाः बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र से स्‍तब्‍ध कर देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां नौ से 12 साल के बीच के बच्‍चों ने मोबाइल देखकर नौ साल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों की संख्या छह थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गए बच्‍चों ने बताया है कि मोबाइल में देखकर उनलोगों ने इस तरह का काम किया है. इस मामले में एक पीड़ित बच्‍ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि नौ साल की पोती अपनी ही उम्र की सहेली के साथ बथुआ साग तोडने गई थी. जब पोती वापस लौटकर वापस आई तो हम सभी देखकर दंग रह गए. वह रो रही थी. रोते हुए उसने बताया कि छह लड़कों ने उसके और सहेली के साथ खेत में गंदा काम किया. इसके बाद मुझे तीन रुपये और सहेली को पांच रुपये दिए.

उनमें से एक लडका पडोस का था. जब शिकायत करने उसके घर गई तो उसके परिजन ने गालीगलौज कर भगा दिया. रात अधिक होने के कारण थाने नहीं गई. आज सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद गांव के लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा, तब उन्‍हें लेकर थाने पहुंची.

इस संबंध में थानाध्‍यक्ष जयशंकर मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दो बच्‍चे पुलिस अभिरक्षा में हैं. उन्‍होंने बताया कि आरोपित लड़कों ने बताया कि मोबाइल पर गंदी फिल्‍में देखकर उनलोगों ने यह किया है. लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी और अन्‍य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली