लाइव न्यूज़ :

शेखपुरा पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंद कमरे में 6 लड़कों के साथ पकड़ी गई लड़की, आपत्तिजनक सामान बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2021 17:47 IST

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोइरीबीघा मुहल्ला का मामला है. धंधा एक होटल के कमरे से संचालित हो रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देबरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के तहत थाने से कुछ ही दूरी पर पिछले एक साल से देह व्यापार के अड्डे का संचालन किया जा रहा था.थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में एक कॉल गर्ल सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई.गिरफ्तार लड़की की पहचान शेखपुरा नगर परिषद के चांदनी चौक मोहल्ला निवासी के रूप में की गई है.

पटनाः बिहार पुलिस ने शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोइरीबीघा मुहल्ला में आज एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है.

 

जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल एक कॉल गर्ल एक साथ 6 लड़कों के बीच आपत्तिजनक स्थिति में एक कमरे में बंद थी. गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है. यह धंधा एक होटल के कमरे से संचालित हो रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के तहत थाने से कुछ ही दूरी पर पिछले एक साल से देह व्यापार के अड्डे का संचालन किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में एक कॉल गर्ल सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई.

गिरफ्तार लड़की की पहचान शेखपुरा नगर परिषद के चांदनी चौक मोहल्ला निवासी के रूप में की गई है, जबकि सभी छह गिरफ्तार युवक स्थानीय बरबीघा के निवासी हैं. थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र के अनुसार मोहल्ले के लोगों के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. जब कमरे को खुलवाया गया तो एक युवती व छह युवक वहां मौजूद थे.

सभी आपत्तिजनक स्थिती में थे, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान और कंडोम भी बरामद किया है. जिस होटल में इसका संचालन किया जा रहा था, उसके मालिक विनोद महतो को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. विनोद बरबीघा नगर क्षेत्र के कोइरीबीघा का निवासी बताया जा रहा है. 

बताया जाता है कि 2019 में भी इस होटल में छापेमारी हुई थी. शराब की बरामदगी के बाद भी पांच आरोपियों को छोड़ दिया गया था. इसका एकमात्र कारण था कि हर बार भारी भरकम पैरवी और पैसे के दम पर सभी छूट गए थे. फिलहाल, पुलिस थाने में सभी गिरफ्तार लोगों से पूछ-ताछ जारी है. एसपी कार्तिके शर्मा ने कहा कि सभी मामले पुलिस की निगाह में है. उचित कार्रवाई जरूर की जायेगी और आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा