लाइव न्यूज़ :

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी ने CBI कोर्ट में कहा- मुझे अपनी जान का खतरा है

By भाषा | Updated: April 24, 2018 05:30 IST

इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया 'कोई जेल में मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। मैं तीसरी बार ऐसी स्थिति का सामना नहीं कर सकती। मेरे मन में हमेशा इस बात का डर बना रहता है कि ( पता नहीं ) आगे मेरे साथ क्या होने जा रहा है।'

Open in App

मुंबई, 24 अप्रैल: शीना बोरा हत्याकांड में मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सोमवार को सीबीआई अदालत में कहा कि जेल में उन्हें अपनी जान का डर है। छह अप्रैल को यहां भायखला जेल में मुखर्जी अपनी कोठरी में बेहोश हो गयी थीं और दवाओं के ओवरडोज को लेकर उनका इलाज हुआ और पांच दिन बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दी गयी थी। उन्होंने दावा किया, 'जेल में मुझे अपनी जान का डर है।'

उन्होंने कहा कि वह अक्तूबर 2015 में भी इसी तरह बेहोश हुई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दावा किया 'कोई जेल में मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। मैं तीसरी बार ऐसी स्थिति का सामना नहीं कर सकती। मेरे मन में हमेशा इस बात का डर बना रहता है कि ( पता नहीं ) आगे मेरे साथ क्या होने जा रहा है।'

हालांकि, न्यायाधीश जे सी जगदाले ने उनके इस बयान पर न तो कोई टिप्पणी की और न ही उनके बयान पर कोई निर्देश जारी किया। मुखर्जी की पूर्व सचिव काजल शर्मा से सोमवार को  अभियोजन पक्ष ने जिरह पूरी की। उन्होंने मुखर्जी और उनके पति एवं सह आरोपी पीटर मुखर्जी की पहचान की। मुखर्जी की बेटी शीना बोरा की 24 अप्रैल , 2012 को हत्या कर दी गयी थी। सीबीआई के अनुसार इंद्राणी, उनके ड्राइवर श्यामवर राय और इंद्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना शीना की हत्या में शामिल थे। 

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!