लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder: 'वह साहिल को 3-4 सालों से जानती थी', साक्षी की करीबी दोस्त ने बताया

By रुस्तम राणा | Updated: May 29, 2023 20:56 IST

साक्षी की सहेली ने कहा, "मैं साहिल को 6-7 महीने से जानती हूं, लेकिन लड़की उसे 3-4 साल से जानती थी। उसने मुझे बताया कि उसकी साहिल से दोस्ती है।"

Open in App
ठळक मुद्देसाहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि पिछली शाम दोनों के बीच लड़ाई हुई थीसाक्षी की सहेली ने भी यह कहा कि काफी टाइम से इनके बीच लड़ाई चल रही थी नीतू ने कहा, मेरी बेटी का जन्मदिन था, इसलिए वह (पीड़िता) खरीदारी करने गई थी

नई दिल्ली: दिल्ली के उत्तरी इलाके में साहिल नाम के शख्स ने नाबालिग लड़की को बेहरमी से मार डाला। हालांकि दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 16 वर्षीय लड़की को 22 बार चाकू मारा था। इसके बाद उसने लड़की को एक पत्थर से कुचला गया था।

नाबालिग लड़की एक करीबी दोस्त ने साहिल और उसके रिश्ते को लेकर मीडिया को यह बताया कि साक्षी साहिल को 3-4 सालों से जानती थी। वह मेरी बेटी की जन्मदिन की खरीदारी कर रही थी। नीतू ने कहा, "मेरी बेटी का जन्मदिन था, इसलिए वह (पीड़िता) खरीदारी करने गई थी। उसने कपड़े खरीदे और कहा कि वह अपने एक अन्य दोस्त से मिलने जा रही है। लेकिन वह कभी वापस नहीं आई।" 

साहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि पिछली शाम दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। साक्षी की सहेली ने कहा, "इनकी लड़ाई चल रही थी काफी टाइम से, दोनों के बीच आपस में बात नहीं हो रही थी।" सहेली ने कहा, "मैं साहिल को 6-7 महीने से जानती हूं, लेकिन लड़की उसे 3-4 साल से जानती थी। उसने मुझे बताया कि उसकी साहिल से दोस्ती है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उसने कभी पीड़िता के माता-पिता को सूचित किया, महिला ने कहा: "नहीं, मैंने इसलिए नहीं किया क्योंकि उसने मुझसे ऐसा नहीं करने को कहा था। साथ ही, मेरे सामने कभी कुछ नहीं हुआ।" लड़की की मां ने कहा कि परिवार उस व्यक्ति के बारे में नहीं जानता था और उसने उसके लिए मौत की सजा की मांग की है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO