लाइव न्यूज़ :

शामलीः ‘लिव इन’ में रह रही 28 वर्षीय लड़की से धोखा?, शादी करने से किया इनकार, पीड़िता ने सुसाइड नोट लिख जहर खाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2024 13:02 IST

शामली के अपर जिला अधिकारी (एडीएम) संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि एक महिला कार्यालय में आई और उसने एक प्रार्थना पत्र दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।कार्यालय से बाहर निकली और उसने जहर खा लिया।मौत के लिए युवक और परिवार के सदस्य जिम्मेदार होंगे।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध हरियाणा की एक युवती ने जिले के आदर्श मंडी थाना अंतर्गत कलेक्ट्रेट में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शामली के अपर जिला अधिकारी (एडीएम) संतोष कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि एक महिला कार्यालय में आई और उसने एक प्रार्थना पत्र दिया। बाद में वह कार्यालय से बाहर निकली और उसने जहर खा लिया। घटना सोमवार की है।

सिंह ने बताया कि युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह छह साल से एक युवक के साथ ‘लिव इन’ में रह रही थी। शिकायत में उसने कहा कि युवक शादी का झांसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। एडीएम ने कहा कि 28 वर्षीय युवती के पास से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद हुआ है।

जिसमें युवती ने लिखा है कि उसकी मौत के लिए युवक और उसके परिवार के सदस्य जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवती हरियाणा राज्य के यमुनानगर की रहने वाली है, जबकि उसका दोस्त समीर शामली जिले के झिंझाना कस्बे का निवासी है। शामली के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरदीप मौर्य ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरियाणाPoliceउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?