लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: शामली में दो लड़कियों की हत्या से मचा हड़कंप, रस्सी से बंधे हुए शव खेत से बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 21, 2020 06:50 IST

Shamli Murder: दोनों युवतियों के शव 20 मई की रात एक किसान ने खेत में देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। लड़कियों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों लड़कियों के शव पर सिर और गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।पुलिस को शक है कि दोनों युवतियों के गले पर किसी धारदार हथियार से हमला हुआ है।

शामली: उत्तर प्रदेश जिला शामिल के कैराना के जगनपुर गांव में दो अज्ञात युवतियों के शव बरामद हुए हैं। दोनों लड़कियों के शव कैराना के जगनपुर गांव के जंगल से पुलिस को मिले हैं। लड़कियों की उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल ने कहा है कि शुरुआती जांच में यह बलात्कार जैसा तो नहीं लगता है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं

हिन्दुस्तान में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कैराना क्षेत्र के गांव जगनपुर निवासी श्यामलाल ने बुधवार (20 मई) की शाम अपने खेत के पास दो युवतियों के शव पड़े हुए देखे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों युवतियों के शव रस्सियों से बांधकर ईख के खेत में डाले गए थे, जिनके सिर पर गंभीर घाव भी मिले हैं। 

दोनों लड़कियों की नहीं हो पाई है शिनाख्त

शक है कि दोनों लड़कियों की पहले हत्या की गई है और फिर उनके शव को खेतों में फेंक दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल रेप की बात से इंकार किया है।पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन, शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिर और गले पर चोट के निशान

दोनों लड़कियों के शव पर सिर और गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि हो सकता है हत्या के पहले आरोपियों के साथ इनकी हाथापाई हुई हो...क्योंकि अगर गला घोंटकर पहले ही मार दिया जाता तो सिर पर चोट नहीं मिलते। दोनों महिलाओं के शव भी एकजगह बांधकर डाले गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा