लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक हरकतः पहली कक्षा की छात्रा का यौन शोषण, शिक्षक को 29 साल कठोर कारावास की सजा, कोर्ट ने कहा-अमानवीय और बर्बर...

By भाषा | Updated: September 26, 2021 21:51 IST

अदालत ने कहा, ‘‘साढ़े छह साल की मासूम बच्ची के साथ दोषी का यह घिनौना कृत्य निश्चित रूप से कठोर सजा की मांग करता है और इसी वजह से उसे मैंने यह सजा देने का निर्णय किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दर्शन में गुरु को उच्च स्थान प्राप्त है।शिक्षक ने जो अपराध किया है वह अमानवीय और बर्बर है। दार्शनिक, मार्गदर्शक, सामाजिक इंजीनियर और राष्ट्र-निर्माता माना जाता है।

त्रिशूरः केरल के त्रिशूर की एक विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने पहली कक्षा की छात्रा का यौन शोषण करने के जुर्म में एक शिक्षक को 29 साल कठोर कारावास की सजा सुनायी है।

अदालत ने यहां कहा कि शिक्षक ने जो अपराध किया है वह अमानवीय और बर्बर है। अदालत ने कहा, ‘‘साढ़े छह साल की मासूम बच्ची के साथ दोषी का यह घिनौना कृत्य निश्चित रूप से कठोर सजा की मांग करता है और इसी वजह से उसे मैंने यह सजा देने का निर्णय किया है।’’

बच्ची ने अपने माता- पिता को सारा कृत्य बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज करायी। अदालत ने कहा कि एक शिक्षक को ज्ञान, बुद्धि और जीवन के उत्तम गुणों का अवतार माना जाता है। इसने अपने फैसले में कहा, ‘‘गुरु एक दोस्त, एक दार्शनिक, मार्गदर्शक, सामाजिक इंजीनियर और राष्ट्र-निर्माता माना जाता है। भारतीय दर्शन में गुरु को उच्च स्थान प्राप्त है।

उनका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जीवन के सभी क्षेत्रों में परिवारों, संस्थानों और शिक्षा प्रतिष्ठानों तक फैला हुआ है। वह ज्ञान प्रदान करते हैं, जीवन के मूल्यों की शिक्षा देते हैं, स्वयं राष्ट्र का मार्गदर्शन और निर्माण करते हैं।’’ अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह घटना 2012 में हुयी थी जब बच्ची साढ़े छह साल की थी और अपने दोस्तों के साथ अध्ययन के लिये स्कूल टूर पर बाहर गयी थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपकोर्टकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा