लाइव न्यूज़ :

शालीमार बागः दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था अंकित, डूबने से मौत, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2025 11:06 IST

Shalimar Bagh: पुलिस ने बताया कि अंकित को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था लेकिन वह डूब गया।पता चलेगा कि यह महज दुर्घटना थी या साजिश।पूल का संचालन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) करता है।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्विमिंग पूल में डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है। उसने बताया कि अंकित नाम का लड़का अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतरा था लेकिन वह डूब गया। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शालीमार बाग थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अंकित को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय स्विमिंग पूल में मौजूद अंकित के दोस्तों और वहां के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह महज दुर्घटना थी या साजिश।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि इस स्विमिंग पूल का संचालन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) करता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसरेखा गुप्ताPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली