लाइव न्यूज़ :

दो किलो सोने के साथ पकड़े गए 'शाहरुख खान', दुबई से लौटते ही गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 1, 2018 12:17 IST

कस्टम अधिकारियों ने सोने को जब्त कर शाहरूख खान को पुलिस को सौंप दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: विदेशों से चोरी छिपे सोना लाने की घटनाएं आम हैं। सोने के तस्कर विभिन्न तरीकों से सोना लाने की कोशिशें करते हैं। लेकिन भारतीय कस्टम अधिकारियों की चुस्ती से तस्कर अपनी चालों में कामयाब नहीं हो पाते हैं और पकड़े जाते हैं। एेसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें कस्टम अधिकारियों ने दो किलो सोना जब्त किया है। 

खास बात यह है कि तस्कर लेडीज सैंडलों में सोना भरकर ला रहा था। तस्कर इतना चालाक था कि कस्टम अधिकारियों को सोना निकालने में करीब 18 घंटे का समय लगा। कस्टम अधिकारियों ने आरोपी तस्कर को पुलिस को सौंप दिया है।

दुबई से सोना लाया था तस्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते बुधवार को एक व्यक्ति एयर इंडिया की दुबई-जयपुर फ्लाइट से जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पहुंचा था। यहां कस्टम अधिकारियों को उसकी हरकतों पर कुछ शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से दो लेडीज सैंडल मिले।

 इन सैंडलों को देखने से प्रतीत हो रहा था कि इनमें कुछ संदिग्ध वस्तु है। इस पर कस्टम अधिकारियों ने सैंडलों की जांच शुरू कर दी। करीब 18 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कस्टम अधिकारी सैंडलों में छिपे 2 किलो सोने को बरामद कर पाए। 

तस्कर ने सैंडलों के सोल में सोने को छिपा रखा था।

एेसे तस्करी करना चाहता था तस्कर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी ने सोने को सैंडलों में काफी अच्छे तरीके से छिपा रखा था। आरोपी ने कस्टम अधिकारियों से बचने के लिए सैंडलों के सोलों पर चमड़े की परत चढ़ी दी थी। 

इसके अलावा इस परत पर एक ब्रांडेड कंपनी की लकड़ी की मुहर भी लगी थी। कस्टम अधिकारियों से बचने के लिए आपोपी तस्कर ने सैंडलों के सोल पर प्लास्टिर कवर भी लगा रखा था। लेकिन वह कस्टम अधिकारियों की पैनी नजर से बच नहीं पाया। 

पूछताछ में आरोपी ने कई बार यात्रा करने की बात स्वीकार की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शाहरूख खान के रूप में हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह