लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur: दूसरी से बात करती है पत्नी?, सिर दीवार पर मारा, नल के सामने किया खून साफ, सुबह मंदिर पहुंचा पति, भजन-कीर्तन को बंद कराकर कहा-पत्नी मर गई...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2024 14:50 IST

Shahjahanpur: विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी रागिनी (26) की पिटाई कर दी और घर से चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देपकड़कर कई बार दीवार पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी ने खून साफ करने के लिए उसे नल पर नहलाया और रात में सो गया। आरोपी गांव में ही मंदिर पहुंचा, जहां भजन कीर्तन हो रहा था।

Shahjahanpur:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मुड़िया गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने की वजह से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) निष्ठा उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि पुवायां थाना अंतर्गत मुड़िया गांव में रहने वाला सोहन सिंह सोमवार रात को जब अपने घर पर आया तो उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी रागिनी (26) की पिटाई कर दी और घर से चला गया।

उपाध्याय ने कहा कि बाद में वह शराब पीकर वापस आया और फिर पत्नी का सिर पकड़कर कई बार दीवार पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने खून साफ करने के लिए उसे नल पर नहलाया और रात में सो गया। उपाध्याय ने बताया कि अगली सुबह आरोपी गांव में ही मंदिर पहुंचा, जहां भजन कीर्तन हो रहा था।

उन्होंने कहा कि उसने यह कहते हुए भजन कीर्तन बंद कराया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात में महिला के मायके वाले आए और देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली