लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः मायके गई थी पत्नी?, पति ने 4 बच्चे को धारदार हथियार से गला रेता और फिर दूसरे कमरे में फंदा लगाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2025 19:49 IST

शाहजहांपुरः पिता छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव अक्सर उग्र हो जाता था और बुधवार को राजीव की पत्नी अपने मायके चली गई थी।राजीव ने वारदात को अंजाम देने पहले बुधवार रात हथियार को धार भी लगाई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में पिता ने चार बच्चों की धारदार हथियार से कथित तौर पर गला काटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह घटना बुधवार रात थाना रोजा अंतर्गत मानपुर चचरी गांव में हुई। उन्होंने कहा कि मानपुर चचरी गांव निवासी राजीव कुमार (36) ने अपने घर में चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।

एसपी ने कहा कि इसके बाद राजीव ने घर के दूसरे कमरे में जाकर खुद भी फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि राजीव की पत्नी बुधवार को मायके गई थी। द्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब राजीव के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता छत के रास्ते घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

एसपी ने राजीव के पिता के हवाले से बताया कि वह (राजीव) एक साल पहले हादसे का शिकार हो गया था जिसमें उसके सिर में काफी चोट आई थी। एसपी ने कहा हादसे के बाद से राजीव अक्सर उग्र हो जाता था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिस हथियार से बच्चों का गला रेता गया उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इस हथियार पर राजीव ने बुधवार रात रेती से धार भी लगाई थी और इसे (रेती) भी कब्जे में लिया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में जांच की जा रही है। वहीं, राजीव के पिता पृथ्वीराज ने कहा कि उनका बेटा मजदूरी करता था और एक साल पहले उसकी बाइक ट्राली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में राजीव घायल हो गया था और इसके बाद से वह पत्नी के साथ अकसर झगड़ता था। मृतक की पत्नी क्रांति ने बताया कि दुर्घटना में उसके पति का जबड़ा टूट गया था और सिर में भी चोट लग गई थी।

क्रांति ने कहा, '' वह (राजीव) अक्सर यह कहते थे कि अब हम नहीं बचेंगे इसीलिए पहले बच्चों को मार देंगे बाद में हम लोग मर जाएंगे।" पत्नी ने कहा कि राजीव अकसर उसे पीटता था और छह दिन पहले भी मारपीट की थी। वहीं, ग्राम भानपुर प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं और शोकाकुल कई परिवारों में चूल्हा भी नहीं जला।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली