लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर फंसाया, दिल्ली लाकर कई बार किया रेप, दोस्‍तों से दरिंदगी करवाया, मौका देख भागी पीड़िता, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 14:58 IST

शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि शहर में रहने वाला आरोपी इमरान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ पुलिस रविवार देर रात आरोपी को अपने साथ ले गई है।इमरान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्‍कार किया। युवती को दिल्ली ले गया और वहां आरोपी के दोस्तों ने भी युवती के साथ दुराचार किया।

शाहजहांपुरःछत्तीसगढ़ में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित रूप से दुराचार करने और अन्य लोगों से जबरन संबंध बनवाने के आरोप में एक व्‍यक्ति को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस रविवार देर रात आरोपी को अपने साथ ले गई है।

 

शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि शहर में रहने वाला आरोपी इमरान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में काम करता था। छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती को 30 वर्षीय एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि इमरान ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्‍कार किया। इसके बाद आरोपी युवती को दिल्ली ले गया और वहां आरोपी के दोस्तों ने भी युवती के साथ दुराचार किया। उन्होंने बताया कि युवती का आरोप है कि आरोपी कड़ी निगरानी में रखते थे तथा उसे खाना भी नहीं देते थे।

एक दिन मौका देख कर युवती आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर छत्तीसगढ़ पहुंच गई जहां उसने बस्तर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद सदर बाजार थाने के प्रभारी अमित पांडे ने छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग करते हुए पुलिस का एक दल बना दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

गौतमबुद्ध नगर जिले में जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम सबा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला के मायके पक्ष ने इस मामले में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

जेवर थाना के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ की रहने वाली दुर्गेश (20 वर्ष) की जेवर क्षेत्र के ग्राम सबा में रहने वाले प्रदीप के साथ शादी हुई थी जिसका शव बीती रात पंखे से लटका मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतका के पिता महावीर ने उसके पति प्रदीप सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़उत्तर प्रदेशदिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट