लाइव न्यूज़ :

दो भाइयों ने युवक को शराब पिलाई और गला दबाकर हत्या की, आरोपी की बहन से प्यार करता था मृतक, शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 18:27 IST

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव के बाहर 14 जनवरी को झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान बदायूं जिले के उसहैत कस्बा निवासी मुकीम (35) के रूप में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक लकड़ी का ठेकेदार था।संजू तथा उसके भाई पवन के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। पुलिस ने आरोपी पवन तथा संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बहन से प्रेम प्रसंग के चलते उसके दो भाइयों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. आनंद ने मंगलवार को बताया कि कलान थाना क्षेत्र के रुकनपुर गांव के बाहर 14 जनवरी को झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान बदायूं जिले के उसहैत कस्बा निवासी मुकीम (35) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक लकड़ी का ठेकेदार था।

आनंद ने बताया कि शव बरामद होने के बाद मुकीम के परिजनों की ओर से संजीव उर्फ संजू तथा उसके भाई पवन के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। संजीव और पवन भी बदायूं के उसहैत कस्बे के ही निवासी हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पवन तथा संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से की गई पूछताछ के हवाले से उन्होंने बताया कि संजीव और पवन ने अपनी बहन की शादी कलान में की थी तथा मुकीम का उनकी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी के बाद भी वह उनकी बहन से मिलने कलान आता था इसलिए योजना बनाकर उन्होंने मुकीम को बुलाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

आनंद ने बताया कि उसहैत कस्बे के रहने वाले दोनों आरोपियों ने योजना के तहत कलान कस्बे में एक कमरा किराए पर लिया और वहीं उन्होंने घटना को अंजाम दिया और शव को गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज