लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur: सारी संपत्ति अपनी बेटी को ना दे दे ससुर रामसेवक?, पुत्रवधू शशि मिश्रा और रिश्तेदारों ने घर में सो रहे ससुर पर वजनदार वस्तु से प्रहार कर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 16:33 IST

Shahjahanpur: अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि थाना खुटार के अंतर्गत रौतापुर कला गांव में रहने वाले रामसेवक (65) बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरामसेवक की किसी ने वजनदार वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी है। शशि तथा उसके ससुर का अक्सर विवाद होता रहता था।शशि को संदेह था कि कहीं रामसेवक अपनी सारी संपत्ति अपनी बेटी को ना दे दे।

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की उसकी बहू और रिश्तेदारों ने हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने शनिवार को बताया कि थाना खुटार के अंतर्गत रौतापुर कला गांव में रहने वाले रामसेवक (65) बृहस्पतिवार की रात अपने घर में सो रहे थे।

सुबह जब घर के अन्य लोग जागे तो उन्होंने देखा कि रामसेवक की किसी ने वजनदार वस्तु से प्रहार करके हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर जब रामसेवक के परिजनों से पूछताछ की गई तो उनकी पुत्रवधू शशि मिश्रा, देवर (मौसेरे) सुबोध मिश्रा तथा शत्रुघ्न मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि बृहस्पतिवार को शशि मिश्रा ने फोन करके सुबोध को बुलाया और कहा कि आज यह मामला खत्म कर दें। अपर पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने बताया की शशि तथा उसके ससुर का अक्सर विवाद होता रहता था।

शशि को संदेह था कि कहीं रामसेवक अपनी सारी संपत्ति अपनी बेटी को ना दे दे। वहीं शशि का अपने मौसरे देवर सुबोध मिश्रा से काफी मेलजोल था और दोनों की अक्सर बात होती रहती थी। पुलिस ने मामले में शशि मिश्रा तथा सुबोध मिश्रा के अलावा शत्रुघ्न मिश्रा को शनिवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह