लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Rape Murder: 22 वर्षीय नर्स नैंसी सिंह को होटल ले गया शुभम शुक्ला, रेप के बाद गला दबाकर मार डाला, कर्मचारी ऊपर कमरे में पहुंचा तो स्नान गृह में शव देखकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 12:52 IST

Shahjahanpur Rape Murder: एसपी ने इस मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बाद में जब होटल का एक कर्मचारी ऊपर कमरे में पहुंचा तो उसे वहां स्नान गृह में नर्स का शव पड़ा मिला और महिला की गर्दन पर निशान थे।

Open in App
ठळक मुद्देशुभम बाहर से खाना लाने की बात कहकर होटल से चला गया।प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी शुभम युवती को लेकर होटल में गया।दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

Shahjahanpur Rape Murder:उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक व्यक्ति ने एक नर्स के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के केरूगंज में स्थित एक होटल में यहीं के निवासी शुभम शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम को एक कमरा किराए पर लिया और वह निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स नैंसी सिंह (22) को वहां लेकर गया। उन्होंने बताया कि बाद में शुभम बाहर से खाना लाने की बात कहकर होटल से चला गया।

एसपी ने इस मामले में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बाद में जब होटल का एक कर्मचारी ऊपर कमरे में पहुंचा तो उसे वहां स्नान गृह में नर्स का शव पड़ा मिला और महिला की गर्दन पर निशान थे। प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी शुभम युवती को लेकर होटल में गया।

और उसने वहां उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। मीणा ने बताया कि मामले में युवती के परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई है तथा आरोपी की तलाश के लिए तीन दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली