लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Rape Murder: कल प्रेमिका को होटल में मारा, आज प्रेमी ने नीम पेड़ से लटककर दी जान, वीडियो में शुभम ने कहा- हम-नैंसी प्यार करते थे, मैं शादीशुदा हूं और शादी नहीं सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2024 13:12 IST

Shahjahanpur Rape Murder: पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को बताया, ‘‘आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि हत्यारोपी शुभम का शव पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के पड़रिया गांव के जंगल में नीम के पेड़ से लटका है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेरूगंज के एक होटल में यहीं के निवासी शुभम शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम को एक कमरा किराए पर लिया।निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स नैंसी सिंह (22) को वहां लेकर गया। शुभम तथा अन्य के विरुद्ध सामूहिक दुराचार और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

Shahjahanpur Rape Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नर्स की हत्या मामले के आरोपी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें कहा गया है कि "हम दोनों प्यार करते थे, इसीलिए हमने यह कदम उठाया है।'' पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को बताया, ‘‘आज सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि हत्यारोपी शुभम का शव पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के पड़रिया गांव के जंगल में नीम के पेड़ से लटका है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।’’ इससे पहले मीणा ने शुक्रवार को कहा था कि केरूगंज के एक होटल में यहीं के निवासी शुभम शुक्ला ने बृहस्पतिवार शाम को एक कमरा किराए पर लिया।

वह निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स नैंसी सिंह (22) को वहां लेकर गया। बाद में वहां से नैंसी का शव बरामद किया गया था।’’ घटना के बाद मृतक के परिजन ने शुभम तथा अन्य के विरुद्ध सामूहिक दुराचार और हत्या के आरोप में मामला दर्ज कराया था। मीणा ने कहा कि आरोपी शुभम का एक वीडियो सामने आया है।

उन्होंने कहा कि नैंसी के शव के पास बनाए गए एक वीडियो में शुभम यह कहता नजर आ रहा है कि "हम तथा नैंसी आपस में प्यार करते थे, परंतु मैं शादीशुदा हूं इसलिए शादी नहीं कर सकते।'' उसने वीडियो में कहा, ‘‘नैंसी ने ही कहा कि हम दोनों आत्महत्या कर लें, इसलिए वैसा ही किया।’’ वीडियो में शुभम को यह कहते सुना जा सकता है कि ''इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।''

उसने अपनी मां से यह भी कहा है कि ''मां मेरे बेटे की रक्षा करना, हो सकता है मैं अगले जन्म में आपकी कोख से जन्म ना ले सकूं, मैं आपकी कोख की लाज नहीं रख पाया।" मीणा ने बताया कि शुभम ने मृत्यु पूर्व एक और वीडियो बनाया और अपने सौतेले भाई बंटू के मोबाइल पर भेज दिया, जिसमें कहा है कि ''पुलिस किसी को परेशान ना करें, हम दोनों ने जो भी किया है वह अपनी मर्जी से किया है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं हैं।'' एसपी ने बताया कि पूरनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा