लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Rape: घर बुलाकर हैवानियत?, 12 वर्षीय किशोरी से 27 वर्षीय ऋषभ कुमार ने किया रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 12:56 IST

Shahjahanpur Rape: एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया।12 वर्षीय नाबालिग को पास में ही रहने वाले ऋषभ कुमार (27) ने अपने घर बुलाया।पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर 12 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने बताया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग को पास में ही रहने वाले ऋषभ कुमार (27) ने अपने घर बुलाया। उन्होंने कहा कि किशोरी जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

इसके बाद परिजन शुक्रवार शाम को उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। राजेश ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 /2 (दुराचार) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाराजपुर के ईदगाह के पास खून से लथपथ एक शव बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नीतीश उर्फ भानु (21) के रूप में हुई है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक के पिता किशोर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके बेटे की रानी (20) और उसके साथी राजू थापा (22) ने हत्या कर दी। साहिबाबाद के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी रानी और राजू थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज