Shahjahanpur Rape: घर बुलाकर हैवानियत?, 12 वर्षीय किशोरी से 27 वर्षीय ऋषभ कुमार ने किया रेप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2024 12:56 IST2024-09-28T12:55:26+5:302024-09-28T12:56:12+5:30
Shahjahanpur Rape: एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

सांकेतिक फोटो
शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर 12 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश एस. ने बताया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत एक कालोनी में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग को पास में ही रहने वाले ऋषभ कुमार (27) ने अपने घर बुलाया। उन्होंने कहा कि किशोरी जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने उसे कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
इसके बाद परिजन शुक्रवार शाम को उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। राजेश ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 65 /2 (दुराचार) तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार
गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाराजपुर के ईदगाह के पास खून से लथपथ एक शव बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नीतीश उर्फ भानु (21) के रूप में हुई है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मृतक के पिता किशोर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके बेटे की रानी (20) और उसके साथी राजू थापा (22) ने हत्या कर दी। साहिबाबाद के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी रानी और राजू थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।