लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस, बारात में शामिल होने जा रहे थे पति-पत्नी, पुलिसकर्मी ने बाइक पर डंडा मारा, संतुलन बिगड़ा और नीचे गिरने के बाद डंपर से कुचलकर मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 21, 2025 14:36 IST

Shahjahanpur: पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि थाना निगोही अंतर्गत धूलिया मोड़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। रविवार शाम कल्याणपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी के साथ बारात में शामिल होने जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने बाइक पर डंडा मार दिया। डंडा मारने के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया।बैठी प्रदीप की पत्नी अमरावती (34) गिर पड़ी

Shahjahanpur: शाहजहांपुर जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा कथित रूप से डंडा मारने के बाद बाइक से गिरी एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि थाना निगोही अंतर्गत धूलिया मोड़ के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। रविवार शाम कल्याणपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी के साथ बारात में शामिल होने जा रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी ने बाइक पर डंडा मार दिया। एसपी ने बताया कि डंडा मारने के चलते बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उस पर बैठी प्रदीप की पत्नी अमरावती (34) गिर पड़ी और पीछे चल रहे डंपर से कुचलकर उनकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया जो रात में दो बजे प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों ने खत्म कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार को सौंपी गयी है। मामले में निगोही थाना के उप निरीक्षक ऋषिपाल तथा डंपर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर तिलहर क्षेत्र की भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह रही हैं कि "शादी विवाह का सीजन चल रहा है, ऐसे में रोज-रोज चेकिंग करने के लिए मैंने मना किया था।” विधायक सलोना कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई