लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Murder: खाना को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की डंडों से पीटा, पलटकर पत्नी ने ईंट दे मारा, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 18:10 IST

Shahjahanpur Murder: पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथौड़ा गांव में रहने वाले सतपाल (45) का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने पत्नी की डंडों से पीट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।पति बहुत ही क्रूर था और कमरे में बंद करके मारता-पीटता था। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 

Shahjahanpur Murder: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से ईंट मारकर अपने पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत हथौड़ा गांव में रहने वाले सतपाल (45) का बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी से खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद पति ने पत्नी की डंडों से पीट दिया। दोनों के बीच हुई मारपीट में पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

 

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका पति बहुत ही क्रूर था और उसे कमरे में बंद करके मारता-पीटता था। अधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ, जिसमें महिला ने पहले अपने पति को डंडे से पीटा और उसके बाद ईट मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री देवी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास