लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Love Affair: सगे ताऊ की 18 वर्षीय बेटी से प्यार करता था 20 वर्षीय कुलदीप, परिजनों ने डांटा-फटकारा और 5 माह पहले कर दी दूसरी जगह शादी, लेकिन होनी को...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2024 11:50 IST

Shahjahanpur Love Affair: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना परौर अंतर्गत अस्तोली गांव निवासी कुलदीप (20) का अपने सगे ताऊ की 18 वर्षीय बेटी से प्रेम-प्रसंग था।

Open in App
ठळक मुद्दे युवती की भी उसके परिजनों ने शादी तय कर दी थी।शुक्रवार को रस्म के तहत एक कार्यक्रम थायुवती के घर के बाहर बनी कोठरी में एक ही साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में एक चचेरे भाई-बहन ने कथित रूप से प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना परौर अंतर्गत अस्तोली गांव निवासी कुलदीप (20) का अपने सगे ताऊ की 18 वर्षीय बेटी से प्रेम-प्रसंग था। एएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को डांटा-फटकारा तथा पांच माह पहले कुलदीप की शादी दूसरी जगह कर दी गई।

उन्होंने बताया कि युवती की भी उसके परिजनों ने शादी तय कर दी थी और शुक्रवार को रस्म के तहत एक कार्यक्रम था तथा नौ जुलाई को बारात आनी थी, इसी बीच दोनों ने युवती के घर के बाहर बनी कोठरी में एक ही साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

अवस्थी ने बताया कि परिजन शाम को जब पशुओं के लिए भूसा निकालने गए तो दोनों को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली