लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः अपहृत युवती को मुक्त कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से किया हमला, लड़की को छुड़ाए, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2021 21:20 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का मामला है। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी तथा उसके चालक मुकेश सिंह को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे25 वर्षीय युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था।ग्रामीणों ने पुलिस दल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।चालक मुकेश सिंह को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार को एक अपहृत युवती को मुक्त कराने गयी हरदोई जिले की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और युवती को भी छुड़ा ले गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

 

हरदोई जिले के पुलिस अधिकारी किरण पाल सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि उनके जिले के हरपालपुर थाने में एक माह पूर्व 25 वर्षीय युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस को पता लगा था कि वह युवती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र स्थित कुर्रिया कलां गांव में मौजूद है। उन्होंने बताया कि इस जानकारी पर वह पुलिस बल के साथ आज सुबह कुर्रिया कलां गांव पहुंचे और आरोपी मोहित के घर से युवती को बरामद कर लिया लेकिन जब वह युवती को साथ ले जाने लगे तभी ग्रामीणों ने पुलिस दल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि एकाएक हुए हमले में पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि इसी बीच हमलावर बरामद युवती को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा ले गए । उन्होंने बताया कि हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी तथा उसके चालक मुकेश सिंह को पीट-पीट कर घायल कर दिया।

कांट थाने के प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हरदोई पुलिस के दारोगा किरण पाल सिंह की तहरीर पर हत्या का प्रयास, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालना आदि गंभीर आरोपों में 12 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पंजाब : जालंधर में पुलिस निरीक्षक की कार की चपेट में आने से एक लड़की की मौत

पंजाब के जालंधर जिले के एक गांव में सोमवार को पुलिस निरीक्षक की कार द्वारा कथित रूप से कुचले जाने के बाद एक लड़की की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर धनोवली गांव की है।

दोनों लड़कियां राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी थीं कि तभी पुलिस निरीक्षक अमृत पाल सिंह की कार ने उनको कुचल दिया, जिससे एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृत लड़की की पहचान नवजोत कौर के रूप में हुई है जोकि एक स्थानीय कार शोरूम में काम करती थी।

जालंधर में पंजाब सशस्त्र पुलिस मुख्यालय में तैनात आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के अलावा राजमार्ग पर यातायात बाधित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर