लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः देवर से नाजायज रिश्‍ते, पत्नी ने पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाया और श्‍याम पाल की मदद से गला दबाकर मारा, वजनदार चीज से चेहरे पर प्रहार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2023 20:12 IST

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अल्लाहगंज कस्बे में रहने वाले अनुज (40) की पत्‍नी के अपने देवर श्‍याम पाल से नाजायज रिश्‍ते थे।

Open in App
ठळक मुद्देपति से छुटकारा पाने के लिए खाने में जहर मिलाकर खिला दिया।देवर श्‍याम पाल की मदद से अनुज का गला दबा दिया।वजनदार चीज से चेहरे पर प्रहार किया, जिससे अनुज की मौत हो गयी।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में एक विवाहिता ने अवैध संबंध के चलते अपने देवर की मदद से अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के अल्लाहगंज कस्बे में रहने वाले अनुज (40) की पत्‍नी के अपने देवर श्‍याम पाल से नाजायज रिश्‍ते थे।

उन्होंने बताया कि महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिये बुधवार रात उसके खाने में जहर मिलाकर खिला दिया और इसके बाद अपने देवर श्‍याम पाल की मदद से अनुज का गला दबा दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान दोनों ने किसी वजनदार चीज से चेहरे पर प्रहार किया जिससे अनुज की मौत हो गयी।

उन्‍होंने बताया कि हत्‍या के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया है। एक अन्‍य घटना में मदनापुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में एक व्‍यक्ति ने शराब के नशे में अपने भाई की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने बताया कि मकरंदपुर गांव में रहने वाले पप्पू यादव (40) का बेटा नरेश बुधवार की रात नल से पानी लेने गया था तभी पप्पू का बड़ा भाई महावीर यादव शराब के नशे में उससे गाली-गलौज करने लगा।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पप्पू ने विरोध किया। इसी बीच, महावीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पप्पू को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्‍होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO