लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः घरवालों ने कहीं और तय की शादी, क्षुब्ध प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2022 14:18 IST

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि थाना सेहरामऊ अंतर्गत सिंहरही गांव में रहने वाले पिंटू (22) और सुमन (18) के शव मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के फाटक के पास मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपिंटू के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे।नाराज होकर दोनों सोमवार की रात गायब हो गए।मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के पास दोनों के शव बरामद हुए।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में अन्यत्र शादी तय किए जाने से क्षुब्ध प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि थाना सेहरामऊ अंतर्गत सिंहरही गांव में रहने वाले पिंटू (22) और सुमन (18) के शव मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के फाटक के पास मिले। इस संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद ग्रामीणों के हवाले से उन्होंने बताया कि पिंटू के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे इसी से नाराज होकर दोनों सोमवार की रात गायब हो गए।

एसपी ने बताया कि मंगलवार सुबह कहेलियां रेलवे स्टेशन के पास दोनों के शव बरामद हुए। आशंका है कि रात में ही दोनों किसी ट्रेन के आगे कूद गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों एक ही जाति के थे और शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई