लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः आठ साल के बच्चे की हत्या, चचेरे भाई प्रशांत और दोस्त पंकज अरेस्ट, इस कारण से मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 20:25 IST

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने कहा, "रविवार को कांट थाना क्षेत्र के मीरवश्या गांव में एक आठ साल के बच्चे उत्तम का शव बरामद किया गया था। इस मामले में मृत बच्चे के चचेरे भाई प्रशांत और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देमामा को झूठे मामले में फंसाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।फोन पर बताया कि लड़की के मामा ने हत्या की है। मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड के निष्कर्षों में झूठा पाया गया।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले के कांट क्षेत्र में आठ साल के बच्चे का शव मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने बुधवार को उसके चचेरे भाई समेत दो युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जिस महिला से दोस्ती करना चाहता था, उसके मामा को झूठे मामले में फंसाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने कहा, "रविवार को कांट थाना क्षेत्र के मीरवश्या गांव में एक आठ साल के बच्चे उत्तम का शव बरामद किया गया था। इस मामले में मृत बच्चे के चचेरे भाई प्रशांत और उसके दोस्त पंकज को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने कहा, "प्रशांत ने हमें बताया कि वह एक महिला से दोस्ती करना चाहता था और उसने उसके मामा को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।"

आनंद ने बताया कि प्रशांत और पंकज ने तीन दिन पहले बच्चे का शव बरामद होने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों से कहा था कि किसी ने उन्हें फोन पर बताया कि लड़की के मामा ने हत्या की है। उन्होंने बताया कि दोनों का दावा उनके मोबाइल फोन के कॉल डेटा रिकॉर्ड के निष्कर्षों में झूठा पाया गया। दोनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास