लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur Crime News: सरकारी स्कूल की शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी की शर्मनाक करतूत!, गेंद लगने के बाद नौ छात्रों की बुरी तरह पिटाई, कई बच्चे बेहोश, टीचर सस्पेंड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 12, 2023 18:47 IST

Shahjahanpur Crime News: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने छात्र गेंद से खेल रहे थे कि तभी शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी को गेंद लग गई और इसके बाद शिक्षिका ने डंडों से छात्रों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना सोमवार को जिले के शहर थाना क्षेत्र के सरकारी जूनियर हाई स्कूल की है।पिटाई के चलते कई बच्चे बेहोश हो गये और कई बच्चों को चोटें आई हैं।अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने गेंद लगने के बाद नौ छात्रों की कथित तौर पर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार को जिले के शहर थाना क्षेत्र के सरकारी जूनियर हाई स्कूल की है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने छात्र गेंद से खेल रहे थे कि तभी शिक्षिका पूर्णिमा रस्तोगी को गेंद लग गई और इसके बाद शिक्षिका ने डंडों से छात्रों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पिटाई के चलते कई बच्चे बेहोश हो गये और कई बच्चों को चोटें आई हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी छात्र कक्षा सात और आठ के हैं। छात्रों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मीणा ने बताया कि घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए रस्तोगी को निलंबित कर दिया है । सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी एसके मौर्य और सपना रावत की दो सदस्य जांच समिति बनाई गई, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास