लाइव न्यूज़ :

Shahjahanpur-Ballia Road Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की कार पेड़ से टकराई, दो छात्राओं समेत चार विद्यार्थियों की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, बलिया में छह की मौत, 10 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2024 12:04 IST

Shahjahanpur-Ballia Road Accident: अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर जारवान गांव के पास कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकार में सवार होकर जैतीपुर स्थित स्कूल में 10वीं के गणित विषय की परीक्षा देने जा रहे थे।अनुरूप कुशवाहा, अनुराग श्रीवास्तव, प्रतिष्ठा मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहनी मौर्य को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। छह परीक्षार्थी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

Shahjahanpur-Ballia Road Accident: शाहजहांपुर जिले में मंगलवार सुबह एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण उसमें सवार दो छात्राओं समेत चार विद्यार्थियों की मौत हो गयी और अन्य छह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना कांट क्षेत्र के बरेंड़ा गांव के रहने वाले 10 छात्र-छात्राएं कार (इको) में सवार होकर आज सुबह जैतीपुर स्थित स्कूल में 10वीं के गणित विषय की परीक्षा देने जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर जारवान गांव के पास कार का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर खाई में पलट गयी।

कुमार ने बताया कि अनुरूप कुशवाहा (15), अनुराग श्रीवास्तव (14), प्रतिष्ठा मिश्रा (15) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहनी मौर्य (16) को मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्‍य छह परीक्षार्थी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

बलिया में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 10 घायल

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और क़रीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी तथा दस लोग घायल हो गए हैं।

घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (नौ), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात के रूप में हुई है। मृतकों में यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज