लाइव न्यूज़ :

जमीन के एक टुकड़े की खातिर 80 साल के पिता को बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 15:23 IST

उत्तर प्रदेशः अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के धियरपुरा गांव में शरीफ (80) अपने खेत में बने ट्यूबवेल परिसर में बैठे थे तभी बेटे बशीर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी।शरीफ के एक बेटे की मौत हो गई थी, एक बीघा जमीन छोटे बेटे की पत्नी के नाम कर दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को जमीन के एक टुकड़े के लिए एक व्यक्ति ने अपने बुजुर्ग पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कथित रूप से हत्या कर दी।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के धियरपुरा गांव में शरीफ (80) आज सुबह अपने खेत में बने ट्यूबवेल परिसर में बैठे थे तभी उनके बेटे बशीर ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बाजपेई ने बताया कि छह महीने पहले शरीफ के एक बेटे की मौत हो गयी थी, जिसके बाद उसने अपनी एक बीघा जमीन छोटे बेटे की पत्नी के नाम कर दी थी। इसे लेकर बशीर काफी नाराज था और इसी वजह से उसने पिता की हत्या की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र में एक युवक को 15 साल की एक लड़की को अगवा कर उसके साथ कथि तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट कर बताया।

परसामलिक थाना क्षेत्र में सरवन प्रजापति नाम के 19 वर्षीय युवक ने पिछले सोमवार को पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की को अगवा कर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। सूत्रों के मुताबिक, लड़की के पिता की शिकायत पर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा