लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय वृद्धा को घर से उठाया, आरोपी रजनीश ने किया रेप, खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 14:26 IST

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी रजनीश मंगलवार रात में उसे घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढते रहे।काफी तलाश के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ 70 वर्षीय वृद्धा को उसके घर से उठा ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव बाजपेयी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना मिर्जापुर अंतर्गत एक गांव में रहने वाली एक 70 वर्षीय वृद्धा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बाजपेयी ने कहा कि वृद्धा को उसके गांव का रहने वाला आरोपी रजनीश मंगलवार रात में उसे घर से उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि परिवार के लोग रातभर वृद्धा को ढूंढते रहे। काफी तलाश के बाद वृद्धा को बुधवार सुबह एक खेत में खून से लथपथ और अचेत अवस्था में पाया गया। परिजन जब वृद्धा को खेत से उठाकर गांव में ले जा रहे थे, तभी आरोपी रजनीश भी दिख गया जिसके कपड़ों पर खून लगा था।

शक के आधार पर ग्रामीणों ने रजनीश को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की तो उसने घटनाक्रम के बारे में बता दिया। पुलिस ने आरोपी रजनीश को जेल भेज दिया है, जबकि पीड़ित वृद्धा को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा