लाइव न्यूज़ :

शहडोलः फोन चोर का पीछा करते शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2022 17:20 IST

शासकीय रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जेठू सिंह ने बताया कि घटना रविवार देर रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर हुई और मृतक की पहचान सागर में एक निजी स्कूल में शिक्षक मनोज नेमा के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी को फोन करने के लिए उनसे उनका मोबाइल फोन लिया।शहडोल स्टेशन पर रुकने के लिए ट्रेन की गति धीमी हुई तो अचानक आरोपी फोन लेकर भागने लगा। भागने के दौरान वह फिसल कर पटरी पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

शहडोलः मध्य प्रदेश के शहडोल में एक चोर का पीछा करने के दौरान 54 वर्षीय स्कूली शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

शासकीय रेलवे पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जेठू सिंह ने बताया कि घटना रविवार देर रात शहडोल रेलवे स्टेशन पर हुई और मृतक की पहचान सागर में एक निजी स्कूल में शिक्षक मनोज नेमा के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि मनोज रविवार रात दुर्ग-अजमेर ट्रेन से भिलाई से सागर के लिए जा रहे थे तभी ट्रेन में एक अज्ञात व्यक्ति ने किसी को फोन करने के लिए उनसे उनका मोबाइल फोन लिया।

उनके अनुसार जब शहडोल स्टेशन पर रुकने के लिए ट्रेन की गति धीमी हुई तो अचानक आरोपी फोन लेकर भागने लगा। उन्होंने कहा कि मनोज ने उसका पीछा करना शुरु किया लेकिन भागने के दौरान वह फिसल कर पटरी पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बाद में शहडोल के खीरी गांव के निवासी राजेंद्र सिंह को मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली