लाइव न्यूज़ :

Shahdol: ओझा ने 51 बार गर्म लोहे की छड़ से ढाई माह की बच्ची को दागा, मौत, प्रशासन ने जांच के लिए बालिका का शव कब्र से खोदकर बाहर निकलवाया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2023 21:38 IST

Shahdol: आदिवासी बहुल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया की रहने वाली बच्ची की मां ने कहा कि परिवार वाले पहले बीमार बेटी को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। बच्ची के इलाज के लिए 51 बार गर्म लोहे की छड़ से उसके शरीर को दागा।

शहडोलःमध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक ओझा द्वारा उपचार के नाम पर 50 से अधिक बार गर्म लोहे की छड़ से दागे जाने की वजह से ढाई माह की बच्ची की मौत होने के मामले में प्रशासन ने जांच के लिए बालिका का शव कब्र से खोदकर बाहर निकलवाया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्ची की मौत निमोनिया के कारण हुई, लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। आदिवासी बहुल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया की रहने वाली बच्ची की मां ने कहा कि परिवार वाले पहले बीमार बेटी को झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

बाद में परिवार ने एक महिला से संपर्क किया, जिसने बच्ची के इलाज के लिए 51 बार गर्म लोहे की छड़ से उसके शरीर को दागा। मृत बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के शव को दफना दिया।

स्थानीय मीडिया से घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने शव को बाहर निकालने का निर्णय लिया। इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि शहडोल जिले में शनिवार को ऐसा ही एक अन्य मामला सामने आया है जिसमें उपचार के नामपर तीन माह की एक बालिका को गर्म लोहे से दागा गया है।

सरकारी बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह ने बताया कि सूरज कोल नामक व्यक्ति की बेटी को मेडिकल कॉलेज में लाया गया है जिसे गर्म लोहे की छड़ से दागा गया है। सिंह ने कहा कि बालिका सिंहपुर थाना क्षेत्र के समतापुर गांव की रहने वाली है।

उसके माता-पिता ने उसे शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है। उधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आरएस पांडेय ने कहा कि सिंहपुर क्षेत्र का दौरा कर शुभी कोल सहित इस तरह की अन्य घटनाओं की जानकारी लेगें।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली