लाइव न्यूज़ :

Shahdol News: ओरियंट पेपर मिल में बड़ा हादसा, प्लांट का टावर फटने से एक की मौत और कई घायल

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 9, 2023 18:48 IST

Shahdol News: अमलाई थाना क्षेत्र के ओरियंट पेपर मिल की घटना है। आनन फानन में फैक्ट्री से कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकई कर्मचारियों के मौत की खबर है। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।12 से अधिक लोग घायल होने की बात कही जा रही है।  

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई में एशिया‌ की दूसरी सबसे बड़ी कागज‌ बनानें वाली कंपनी ओरियंट पेपर मिल में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मिल में पल्प टैंक फटने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हो गए। जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर मजदूरों ने हंगामा कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक मजदूर के परिजन को 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की। प्रबंधन ने 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराते हुए 15 लाख का मुआवजा तथा एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है।

बताया जाता है कि कुछ दिनों से मिल में मेंटेंशन का काम चल रहा था।अचानक पल्प टैंक फट गया। जिस वक्त टैंक फटा उस समय करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। टैंक के पास खड़ा रविंद्र त्रिपाठी(50) चपेट में आ गया। टैंक उसके ऊपर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वही करीब 13 मजदूर टैंक से निकले गर्म पदार्थ के छींटे से जल गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसमें दो लोगों को छोड़ कर बाकी का प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई। वही गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मिल के गेट पर मजदूरो  के साथ मिलाकर स्थानीय लोग और मृतक के परिजनो ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हालात बिगड़ता देख मौके पर एसडीएम प्रगति वर्मा और एएसपी मुकेश वैश्य सहित अमलाई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हंगामे को  शांत कराया।

आधिकारियों की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को मिल में रोजगार देने की बात प्रबंधन ने कही है। वही मिल प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को तत्काल दो लाख की राहत राशि प्रदान की। वही अधिकारियों ने कहा है कि इस हादसे के पीछे जो भी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये