लाइव न्यूज़ :

Shahdol illegal mining: सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र बागरी के ऊपर चढ़ा दी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध रेत खनन माफिया को किसी से डर नहीं, वाहन चालक भागा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 13:03 IST

Shahdol illegal mining: रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी ओर आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिसकर्मियों ने चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका।चालक वाहन से कूदकर भाग गया और तेज रफ्तार से चल रहा वाहन एक पुलिया से टकराकर पलट गया।चालक राज रावत और उसके साथ वाहन पर बैठे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

Shahdol illegal mining: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में अवैध खनन कर निकाली गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या करने के मामले में अधिकारियों ने दो आरोपियों के घर ध्वस्त कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पुलिस ने फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक सुरेंद्र सिंह को भी रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। ब्योहारी थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को हुई इस घटना के सिलसिले में पहले ही सुरेंद्र सिंह के बेटे आशुतोष सिंह और वाहन चालक राज रावत को गिरफ्तार किया जा चुका है। आशुतोष घटना के वक्त ट्रैक्टर चला रहा था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मृतक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) महेंद्र बागड़ी के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने का प्रस्ताव (आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर) मंजूरी के लिए चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। एसपी प्रतीक ने रविवार को बताया कि ब्योहारी थाने में तैनात एएसआई बागड़ी अपने दो साथियों के साथ किसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने जा रहे थे।

रास्ते में उन्होंने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपनी ओर आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि बागड़ी और अन्य पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से खनन की गई रेत ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने के लिए चालक को इशारा किया। लेकिन उसने नहीं रोका और वाहन एएसआई को कुचलता हुआ निकल गया।

जिला कलेक्टर तरुण भटनागर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का करीब चार लाख रुपये कीमत का मकान रविवार शाम को ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह के 10 लाख रुपये और चार लाख रुपये कीमत के दो मकान भी ध्वस्त कर दिए गए। एसपी प्रतीक ने बताया कि ब्यौहारी थाना प्रभारी मुन्नालाल राहंगडाले को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को जिले से बाहर करने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और खान अधिनियम के प्रावधानों के तहत हत्या और अवैध रेत खनन के आरोप में मामला दर्ज किया है। पिछले साल नवंबर में शहडोल जिले के गोपालपुर इलाके में सोन नदी से अवैध रूप से खनन की गई रेत के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्थानीय राजस्व विभाग के एक अधिकारी को कुचल दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली