लाइव न्यूज़ :

शहडोलः 26 वर्षीय युवती से रेप, शिकायत दर्ज नहीं किए जाने से दुखी,  पुलिस थाना परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 20:57 IST

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने रविवार को बताया कि मामले में हुई लापरवाही के मद्देनजर अमलाई पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद समीर और महिला सब इंस्पेक्टर सावित्री सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर रूप से झुलसी युवती को जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का एक शासकीय कर्मचारी पटवारी बृज बहादुर कंवर से प्रेम प्रसंग था। पटवारी ने युवती के शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा था, जिससे आहत युवती ने 12 अगस्त को अमलाई थाने में शिकायत की थी।

शहडोलः बलात्कार की शिकायत दर्ज नहीं किए जाने से दुखी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस थाना परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना दो सितंबर को अमलाई पुलिस थाना परिसर में हुई।

गंभीर रूप से झुलसी युवती को जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने रविवार को बताया कि मामले में हुई लापरवाही के मद्देनजर अमलाई पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद समीर और महिला सब इंस्पेक्टर सावित्री सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का एक शासकीय कर्मचारी पटवारी बृज बहादुर कंवर से प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि पटवारी ने युवती के शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा था, जिससे आहत युवती ने 12 अगस्त को अमलाई थाने में शिकायत की थी।

प्रतीक ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से दुखी युवती ने इसकी शिकायत ‘सीएम हेल्पलाइन’ में की। उन्होंने बताया कि इसी मामले को लेकर फरियादी युवती और पटवारी बहादुर को अमलाई पुलिस ने थाने में दो सितंबर को बुलाया था।

लेकिन इस बात से नाराज होकर युवती थाने से बाहर निकली और उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। इस घटना के बाद दो सितंबर को ही अमलाई पुलिस ने प्रेमी पटवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा