शाहदरा दिल्लीः आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में पत्नी का शव?, पति आशीष कुमार, फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा और चालक अभय कुमार झा अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 21:53 IST2025-03-30T21:52:24+5:302025-03-30T21:53:43+5:30

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया।

Shahdara Delhi seen objectionable position Wife's body found 'bed box' inside flat Husband Ashish Kumar owner Vivekanand Mishra driver Abhay Kumar Jha arrested bihar patna madhubani | शाहदरा दिल्लीः आपत्तिजनक स्थिति में देखा, फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में पत्नी का शव?, पति आशीष कुमार, फ्लैट मालिक विवेकानंद मिश्रा और चालक अभय कुमार झा अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsअभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।अंजू के शव को फ्लैट के अंदर एक बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। पुलिस ने बताया कि आशीष से पूछताछ की जा रही है। 

नई दिल्लीः दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में महिला का शव मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में 'बेड' के अंदर कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने बताया कि दो अन्य आरोपियों फ्लैट के मालिक विवेकानंद मिश्रा (64) और बिहार निवासी एवं चालक अभय कुमार झा उर्फ ​​सोनू (29) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

उसने बताया कि जांच से पता चला कि आशीष ने मिश्रा और झा के साथ मिलकर अंजू की कथित तौर पर हत्या कर दी थी क्योंकि उसने (अंजू) उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने बताया कि अंजू पहले लुधियाना चली गई थी, लेकिन आशीष ने उसे वापस आने के लिए मना लिया लेकिन बाद में मिश्रा और झा की मदद से उसकी हत्या कर दी गई।

उसने बताया कि इसके बाद तीन लोगों ने अंजू के शव को फ्लैट के अंदर एक बेड बॉक्स में छिपा दिया और जयपुर भाग गए। वे तीनों वहां झा के एक रिश्तेदार के घर पर रहे। पुलिस ने बताया कि आशीष से पूछताछ की जा रही है। 

Web Title: Shahdara Delhi seen objectionable position Wife's body found 'bed box' inside flat Husband Ashish Kumar owner Vivekanand Mishra driver Abhay Kumar Jha arrested bihar patna madhubani

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे