लाइव न्यूज़ :

इंदौर: नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, समाचार पत्र मालिक समेत छह लोगों पर तीन मामले दर्ज

By भाषा | Updated: August 26, 2020 14:50 IST

इंदौर पुलिस का एक दल पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज करेगा। इसके साथ ही, न्यायिक हिरासत के तहत जबलपुर के एक जेल में बंद प्यारे मियां को पेशी (प्रोडक्शन) वॉरंट के आधार पर इंदौर लाकर उससे आरोपों के सिलसिले में पूछताछ की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिगों लड़कियों के कथित यौन शोषण के बहुचर्चित मामले में जांच तेज कर दी है।भोपाल के एक समाचार पत्र के 68 वर्षीय मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ इंदौर में तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस ने नाबालिगों लड़कियों के कथित यौन शोषण के बहुचर्चित मामले में जांच तेज करते हुए भोपाल के एक समाचार पत्र के 68 वर्षीय मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ इंदौर में तीन प्राथमिकियां दर्ज की हैं। स्थानीय पलासिया पुलिस थाने के प्रभारी विनोद दीक्षित ने बुधवार को बताया कि भोपाल के समाचार पत्र मालिक प्यारे मियां उर्फ अब्बा (68) और उसके पांच सहयोगियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ ही भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) और अन्य संबद्ध धाराओं के तहत तीन अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को दर्ज किये गये ये मामले नौकरी का झांसा देकर इंदौर में अलग-अलग समय पर तीन किशोरियों के यौन शोषण के आरोपों से जुड़े हैं। दीक्षित ने बताया, "नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में पहले भोपाल में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गयी थीं। अब स्थानीय स्तर पर जांच के लिये तीन मामले इंदौर पुलिस को भेजे गये हैं। लिहाजा इंदौर में औपचारिक रूप से प्राथमिकियां पंजीबद्ध की गयी हैं।"

थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले दिनों में इंदौर पुलिस का एक दल पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज करेगा। इसके साथ ही, न्यायिक हिरासत के तहत जबलपुर के एक जेल में बंद प्यारे मियां को पेशी (प्रोडक्शन) वॉरंट के आधार पर इंदौर लाकर उससे आरोपों के सिलसिले में पूछताछ की जायेगी।

दीक्षित ने यह भी बताया कि भोपाल पुलिस के दल ने पीड़ित लड़कियों की निशानदेही पर प्यारे मियां के इंदौर के एक बंगले में मंगलवार को छानबीन की जिसे कथित तौर पर शराबखोरी, अय्याशी और नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के लिये इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने बताया कि भोपाल पुलिस इस बंगले को 15 दिन पहले ही सील कर चुकी है। भोपाल के समाचार पत्र मालिक प्यारे मियां को यौन शोषण मामले में जम्मू-कश्मीर से जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह