3 मासूम बच्चों के साथ मोहल्ले के लड़कों ने किया दुष्कर्म, स्वाती मालीवाल ने बच्चों से मिलकर बताई दर्दनाक कहानी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 15:04 IST2019-07-18T15:04:48+5:302019-07-18T15:04:48+5:30
दिल्ली के सावदा जे जे कॉलोनी में तीन नाबालिग लड़कों के साथ वहां के मोहल्ले में रहने वाले लड़कों ने दुष्कर्म किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सावदा जे जे कॉलोनी में तीन नाबालिग लड़कों के साथ हुये दुष्कर्म पर कार्रवाई करने को कहा है। दिल्ली महिला आयोग की ओर से लिखे गये पत्र में बताया गया है कि दिल्ली के सावदा जे जे कॉलोनी में तीन नाबालिग लड़कों के साथ वहां के मोहल्ले में रहने वाले लड़कों ने ही दुष्कर्म किया है।
Delhi Commission for Women (DCW) sends notice to Delhi Police (SHO Kanjhawala) over "sexual assault of 3 minor boys". The letter states "Complainants informed me that the accused persons are roaming free & continue to threaten the survivors and their family" pic.twitter.com/OBO7gORdDQ
— ANI (@ANI) July 18, 2019
पीड़ित लड़कों की उम्र 15, 10 और 9 साल है। ये तीनों बच्चे अपने कॉलोनी में खेल रहे थे तभी कुछ लड़के इनको लालच देकर किसी सुनसान जगह पर ले गये और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया। पत्र में यह भी बताया गया है कि एक बच्चे के साथ तो इतनी बर्बरता की गयी है कि वो बेहोश हो गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
3 मासूम लड़कों से मिली जिनसे मोहल्ले के लड़कों ने दुष्कर्म किया।1 बच्चे के साथ तो इतनी बर्बरता की गयी की वो बेहोश हो गया फिर भी ज़ालिम दुष्कर्म करते रहे। बड़ी मुश्किल से जान बची। लड़के बहुत ग़रीब परिवार से आते हैं और दुष्कर्मी पैसे वाले हैं।पुलिस को नोटिस किया न्याय के लिए। pic.twitter.com/x2BpEcUYAN
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 18, 2019
स्वाती मालीवाल ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुये लिखा है, ''3 मासूम लड़कों से मिली जिनसे मोहल्ले के लड़कों ने दुष्कर्म किया। एक बच्चे के साथ तो इतनी बर्बरता की गयी है कि वो बेहोश हो गया फिर भी ज़ालिम दुष्कर्म करते रहे। बड़ी मुश्किल से जान बची। लड़के बहुत ग़रीब परिवार से आते हैं और दुष्कर्मी पैसे वाले हैं।पुलिस को नोटिस किया न्याय के लिए।''