लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बड़े-बड़े अधिकारियों के भी अय्याशी की चर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2022 20:10 IST

जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला और एक गोरखपुर की लड़की को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि जब कुछ लड़के इन महिलाओं के पास बंद कमरे में पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देमहादेवा थाने की पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद खुलासा हुआगोरखपुर की लड़की को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया

पटना: बिहार में सीवान जिले के महादेवा ओपी थाना ईलाके के सलेमपुर गांव में शिक्षा विभाग के एक कर्मी के घर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। दिलचस्पत बात तो यह है कि उसके यहां बड़े-बड़े अधिकारीयों का भी आना-जाना लगा रहता था। 

गुरुवार की रात इसका भंडाफोड़ हुआ। जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला और एक गोरखपुर की लड़की को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि जब कुछ लड़के इन महिलाओं के पास बंद कमरे में पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद महादेवा थाने की पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद खुलासा हुआ। 

एएसआई सुधीर सिंह ने पूछताछ की तो लड़की ने सब कुछ बता दिया। हालांकि मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बड़े-बड़े अधिकारी भी इस महिला के पास आते हैं। गलत काम कराया जाता है। लोगों का यह भी कहना था कि यहां कई सालों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है। लोगों के अनुसार गोरखपुर से रोजाना कई लड़कियां यहां आती हैं और धंधा करती हैं। 

कहा जा रहा है कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वही मास्टरमाइंड है। महिला ने बताया कि वह आशा कार्यकर्ता है। वह किराए पर शिक्षा विभाग के कर्मी राजेंद्र राम के मकान में रहती है। पकड़ी गई महिला आंदर की रहने वाली बताई गई। वहीं जो लड़की नशे की हालत में पकड़ी गई वह गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है। एएसआई सुधीर सिंह ने बताया कि एक महिला और एक लड़की को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल दोनों को महिला थाने के हवाले सौंप दिया गया है। 

महिला थानाध्यक्ष अपने स्तर से मामले को देखेंगी। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है। एएसआई ने बताया कि राजेन्द्र राम  शिक्षा विभाग में बड़ा बाबू हैं। यहां बड़े-बड़े अधिकारी भी आते थे।

टॅग्स :सेक्स रैकेटBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई